मुजफ्फरपुर के कांटी में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार/मुज़फ़्फ़रपुर

कांटी थाना के पंडित पकड़ी गांव में मंगलवार की शाम जमीन मापी के दौरान विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पवन श्रीवास्तव को गोलियों से भून दिया गया। पेट, सीने और सिर में पांच गोलियां लगी हैं। वह कांटी थाना के फतेहपुर गांव का रहनेवाला था।

जानकारी के मुताबिक, बैरिया से दो बाइक से पहुंचे छह शूटर ने पिस्टल से गोली मारी। इसमें एक को घटनास्थल पर ही भीड़ ने दबोच लिया और पीट- पीट कर अधमरा कर गया। पवन की हत्या का आरोप पूर्व जिला परिषद सदस्य विनोद गुप्ता पर लगाया जा रहा । हालांकि, इस संबंध में अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

पुलिस ने शूटर लहलादपुर निवासी रामकुमार को भीड़ से बचाकर एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। कांटी थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि पवन को पूर्व जिला पार्षद विनोद गुप्ता ने मौके पर बुलाया था। उससे विवाद के दौरान विनोद गुप्ता के शूटर ने पवन को गोली मारी। मौके पर ही पवन की मौत हो गई है। मामले में विनोद गुप्ता और उसके शूटर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। पवन के परिजन के बयान पर एफआईआर दर्ज
की जाएगी।

बाइट

Join us on:

Leave a Comment