रिपोर्ट – ऋषभ कुमार
गोरौल में लीची व्यापारी की बदमाशों ने की पीट-पीटकर हत्या सड़क जाम आक्रोशित लोगों ने पुलिस के साथ की हाथापाई
हाजीपुर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग गोरौल गोढिया के निकट लीची व्यापारी को बदमाशों ने सड़क पर पीट-पीटकर हत्या कर दिया। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच को जमकर आगजनी की एवं पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे स्थानीय थानाध्यक्ष के खिलाफ स्थानीय लोगों ने नारेबाजी की एवं पुलिस के साथ नोकझोंक हाथापाई की और घटनास्थल से पुलिस को खदेड़ दिया। मौके पर एनएच पर काफी दूरी तक दोनों तरफ छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते हैं महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन दल बल के साथ पहुंची एसडीपीओ स्थानीय आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है। बताया जाता है कि इस्लामपुर निवासी मनोज सिंह के 17 वर्षीय पुत्र लीची बेचने गया था। लीची बेचने के दौरान दो युवकों के साथ रुपए के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई दोनों युवकों ने आदित्य कुमार को सड़क पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच को जाम कर दिया।




