दहेज का बकाया दो लाख नहीं मिला तो विवाहिता की पीट पीट कर बर्बर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषभ कुमार!

वैशाली। दहेज का बकाया नगदी 2 लाख रुपए नही देने पर विवाहिता की हत्या पीट पीटकर हत्या ससुराल वालों द्वारा कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी ससुराल वालों मौके से फरार हो गया है। विवाहिता की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंचे मायके वालों ने लालगंज थाने के पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद लागे थाने के पुलिस अधिकारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी है एवं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

मृतका लालगंज थाना क्षेत्र के सहदुलापुर गांव निवासी वरुण कुमार की 21 वर्षिय पत्नि अनुराधा देवी बताई गई है। जो कि सदर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर डुमरी गांव निवासी चुन्नू पासवान की 21 वर्षीय अनुराधा से शादी लालगंज थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव निवासी वरुण कुमार से पिछले 3 वर्ष पहले हुई थी। शादी में दहेज स्वरूप सारे सामान दिए गए थे।

मृतका के पिता चुन्नू कुमार पासवान ने कहा कि दहेज में 4 लाख 50 हजार देने के बाद थी। जिसमे से मृतका अनुराधा के पिता ने लड़के पक्ष को ढाई लाख रुपया दिया था जिसमें से ₹2 लाख रुपए बच गए थे। इसी रुपया को लेकर लड़के पक्ष के द्वारा मांग किया जा रहा था। जब लड़की के पिता ने पैसा देने में असमर्थता जताई तो विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा था। जिसकी शिकायत लड़की ने अपने मायके वालों को कहा करती थी। इसी बीच मंगलवार की शाम में उसके ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दिया। मृतका अनुराधा के डेढ़ साल के एक बेटा है जबकि 6 महीने की एक बेटी भी है। मृतका के मायके वालों में कोहराम मचा हुआ है उसके मां पिता का रो रो कर बुरा हाल है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज थाने के पुलिस अधिकारी ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Join us on:

Leave a Comment