शादी के दूसरे दिन ही मारे गए दूल्हे के साढू का शव जीटी रोड से बरामद, पुलिस जांच में जुटी!

SHARE:

रिपोर्ट – अभिषेक कुमार

गया। बीते दिनों गुरुआ प्रखंड के लकड़हारे में शादी के दूसरे दिन ही मारे गए दूल्हा अशोक कुमार के मामले में एक और नया मोड़ आया है। इस बार दूल्हा अशोक के साडू उपेंद्र कुमार की हत्या कर दी गई है।उसका शव संदिग्ध अवस्था में जीटी रोड स्थित आमस थाना क्षेत्र के लेम्बुआ गांव के निकट सड़क के किनारे से बरामद हुआ है। आमस पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि उपेंद्र कुमार सोमवार की शाम से लापता था। हालांकि आमस पुलिस का कहना है कि शव के ऊपर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। लेकिन मौके से उलटी किए जाने के प्रमाण मिले हैं। सूत्रों का कहना है की अशोक कुमार की हत्या के मामले में उसके साडू उपेंद्र कुमार को पुलिस ने पूछताछ के लिए 2 दिन पहले थाने में बुलाया था। आमस थानाध्यक्ष मृतुन्जय कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच के डॉग स्क्वाड की टीम बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। मृतक गुरुआ प्रखंड के नगवां पंचायत के पूर्व मुखिया के भाई उपेंद्र कुमार के रूप में कई गई है।

सूत्रों का कहना है कि उपेन्द्र कुमार ने ही अपनी साली रेवन्ति की शादी अशोक कुमार से कराई थी। वही इस शादी में बिचौलिया की भूमिका में था। उसकी शादी 29 मई को हुई थी और 31 मई की शाम से अशोक लापता हो गया था। अगली सुबह उसकी लाश मिली थी। हालांकि पुलिस अशोक हत्या कांड का खुलासा अब तक नहीं कर सकी है।
बाइट आशीष भारती एसएसपी गया
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment