रिपोर्ट – प्रशांत कुमार
-दो पक्ष में जमकर मारपीट, और फायरिंग, तीन पुलिसकर्मी जख़्मी, आधा दर्जन हिरासत में
बेगूसराय में मकान विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग की घटना से रणभूमि में तब्दील हो। इस घटना एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा के साथ घटना स्थल महाभारत के रणक्षेत्र जैसा देखा गया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी मारपीट की गई जिसमें तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। इस मारपीट में दोनों पक्ष के भी कई लोग घायल है। पूरी घटना नगर थाना के सौ मीटर पर सदर अस्पताल चौक के पास की घटना। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है ।बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव के रहने वाले पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता संजीव सिंह और फुलेना सिंह के बीच नगर थाना के सदर अस्पताल चौक के पास 16 धुर में बने मकान पर कब्जा को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। हालांकि जमीन विवाद को लेकर मामला कोर्ट में लंबित है। एक पक्ष संजीव सिंह का आरोप है कि दर्जनों के संख्या लोग उनके दूकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने लगे हैं। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि संजीव सिंह के पक्ष लोगों ने हमला कर मारपीट की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया इसी बीच दोबारा दोनों पक्षों के विवाद हो गया और बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिस पर भी हमला कर दिया। हमला करने के बाद दोनों पक्षों से आधे दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया हालांकि आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस तरह से पुलिस के बीच हाथापाई को रही है देखते देखते दुकान के अंदर घुसकर एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया और इसी क्रम में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- पंकज सिंह, एक पक्ष
बाईट- महिला दूसरे पक्ष




