यूनियन के आह्वान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर गए जहानाबाद के किसान सलाहकार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

बिहार राज किसान सलाहकार संघ के आह्वान पर जहानाबाद की जिला इकाई आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कृषि विभाग के आधार रहे किसान सलाहकारों की लगातार अनदेखी विभाग द्वारा की जा रही है पिछले 13 वर्षों से सरकारी कर्मी ना मानते हुए सरकार कृषि विभाग ,सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य पालन विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों को कराती है चुनाव कार्य, जनगणना कार्य, यहां तक कि दंडाधिकारी के रूप में किसान सलाहकार अपनी योगदान विभाग को देते रहते हैं 13000 के अल्प मानदेय में लगातार अपने आप को ठगा महसूस करते हुए यह मांग किया कि किसान सलाहकारों को जनसेवक, भी एल डब्लू या कृषि प्रकार प्रसार कर्मी के रूप में मान्यता देकर सरकार कृषि विभाग अपनी कर्मी घोषित करें। कल के राज्य स्तरीय प्रदर्शन के बाद सरकार के उदासीनता के कारण विवश होकर हड़ताल की घोषणा के बाद यह निर्णय लिया गया है। जिला किसान सलाहकार संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया कि आज दिनांक 6-6- 2023 से जिले के सभी किसान सलाहकार हड़ताल पर रहेंगे जिसका एक ज्ञापन एवं मांग पत्र किसान सलाहकार संघ के प्रतिनिधिमंडल जिला कृषि पदाधिकारी जहानाबाद को दीया। उन्होंने कहा कि सहानुभूति पूर्वक हमारी मांगों पर विचार नहीं की जाती है तो चरणबद्ध तरीके से और उग्र प्रदर्शन करने के लिए हम लोग विवश होंगे । प्रतिनिधिमंडल में कृष्ण मुरारी सिंह, संजय कुमार, राहुल कुमार ,आलोक कुमार, राजीव कुमार रंजन ,विनोद कुमार, रितिक रोशन, राजेश कुमार ,ज्योति कुमारी ,अंकिता कुमारी, बबीता कुमारी, दीपक कुमार ,रविकांत ठाकुर ,राम किशोर कुमार, विकास प्रकाश, सुनील कुमार रविंद्र कुमार भुवन प्रसाद पंकज कुमार रजक दीनदयाल चौधरी राज किशोर शर्मा सहित कई किसान सलाहकार शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment