नालंदा में खेत से “उपज” रहा शराब, भारी मात्रा में उत्पाद विभाग ने किया खेत से विदेशी शराब जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

नालंदा – उत्पाद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के बाल सुधार गृह के पीछे खेतों में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। उत्पाद इंस्पेक्टर राम नरेश महतो ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली की बाल सुधार गृह के पीछे क्षेत्रों में तहखाना बनाकर शराब का कारोबार किया जा रहा है। उत्पाद इंस्पेक्टर राम नरेश महतो की अगुवाई में छापेमारी करते हुए खेतों में तहखाना बनाकर उसमें रखे 600 बोतल देशी शराब बरामद किया। वहीं उत्पाद विभाग के इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। उत्पाद पुलिस ने उसी इलाके में छापेमारी के दौरान पास में ही ताड़ी का सेवन कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।

बाइट।राम नरेश महतो उत्पाद इंस्पेक्टर

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment