बुजुर्ग को महिला के साथ छेड़खानी पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने थूक चटवा कर छोड़ा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

बुजुर्ग को महिला के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा। गांव के लोगों ने गांव में ही पंचायती बैठा कर उक्तपिडीत महिला एवं ग्रामीणों के सामने बुजुर्ग को बुलाकर उसे थुककर चाटने को मजबूर किया । पंचायत के तालिबानी फरमान से बुजुर्ग काफ़ी रो रहा था ।बुजुर्ग पीड़ित महिला एवं ग्रामीणों के समक्ष अपना ही थुक कर उसे पुनः चाटा और अपनी गलती कबूल कर भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का बात कही ।यह मामला जहानाबाद जिला के मखदुमपुर थाना के भगवानपुर गांव का है ,जहां का रहने वाला 60 वर्षीय सूर्यदेव सिंह अपने ही गांव के एक महिला के साथ छेड़खानी कियाथा। पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने घर वालों के साथ साथ समाज के लोगों को दिया ।ग्रामीणों ने गांव में ही‌ मंदिर के पास पंचायती बैठा कर आरोपी बुजुर्गों यह फैसला सुनाया कि बुजुर्ग पीड़ित महिला एवं ग्रामीणों के समक्ष अपनी गलती कबूल करते हुए थूक कर पुनः उसे चाटे और इस फरमान को आरोपी बुजुर्ग ने ग्रामीणों एवं पीड़ित महिला के समक्ष थुककर चाटा और आगे से ऐसी गलती नहीं करने की बात कही। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ दिन पूर्व गांव की एक महिला के साथ बुजुर्ग ने छेडखानी किया था। इस मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा गांव में पंचायत बैठा कर यह फैसला किया गया। बुजुर्ग को अपने हीफेका गया थुक‌‌को चाट ना पडेगा।और ऐसा कराया गया। इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय थाना के पुलिस को नहीं मिली नतीजतन पुलिस इस मामले पर कुछ भी बताने से इनकार किया।

बाइट ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें