किसान सलाहकारों का जोरदार धरना प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

मुजफ्फरपुर जिला के सभी प्रखंड के किसान सलाहकारों ने अपनी 1 सूत्री मांग को लेकर पूर्व से निर्धारित जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. बताया गया की किसान सलाहकार की मुख्य मांग जनसेवक के पद पर अभिलंब समायोजन किया जाए और तदानुसार वेतन का भुगतान किया जाए. बताया गया की संयुक्त कृषि भवन मुसहरी के परिसर में धरना प्रदर्शन का अयोजन किया गया.

प्रदर्शनकारियों ने बताया की 13 वर्षों से सरकारी सेवक की तरह कृषि के अलावे अन्य विभाग का भी कार्य करते आ रहे हैं लेकिन अल्प मानदेय मात्र ₹13000 जो की बढ़ती महंगाई में अपने परिवार का भरण पोषण करना संभव नहीं है. कहा की जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे, सड़क से सदन तक आंदोलन चलता रहेगा.

बाइट:- विजय भूषण/किसान सलाहकार

बाइट:- विमलेश कुमार/संघ जिलाध्यक्ष

बाइट:- रणधीर कुमार/किसान सलाहकार

Join us on:

Leave a Comment