सिपाही को गोली मारने का व 20 किलो सोना लूटकांड का मुख्य आरोपी कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

खबर राजधानी पटना से है जहां पटना पुलिस ने पिछले 20 मई को पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के विजय नगर में सिपाही को गोली मारने के मामले का उद्भेदन कर दिया है पुलिस ने गोली कांड में शामिल दो कुख्यात अपराधियों आकाश और गोलू को गिरफ्तार किया है इनकी निशानदेही और पूछताछ के आधार पर इस मामले में कुल 14 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है जो एक ही गैंग से संबंध है पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि यह गैंग मूल रूप से वाहनों की चोरी करता है इनकी निशानदेही पर आठ चोरी के वाहन जप्त किए गए जिसमें 4 की पुष्टि चोरी के बाइक के रूप में हुई है आकाश और गोलू कुख्यात अपराधी हैं जिन्होंने कदम कुआं थाना क्षेत्र में बाकरगंज में 20 किलो सोना लूट की घटना को अंजाम दिया था फिलहाल इस गैंग में शामिल दूसरे सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है पटना पुलिस ने इसे अहम कामयाबी बताई है

बाइट= राजीव मिश्रा,एसएसपी ,पटना

Join us on:

Leave a Comment