रिपोर्ट – अमित कुमार
दिनांक – 22.05.23 को पाटलिपुत्रा रेलवे स्टेशन से एक ई-रिक्सा चोरी हो गयी थी। वादी रिशु राज पे० मनोज कुमार सा० राकृष्णनगर वार्ड नं0-32 थाना रामकृष्णनगर जिला-पटना के लिखित आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्या-28/23 दिनांक- 22.05.23 दर्ज कर रेल पुलिस पटना द्वारा त्वरित गति से वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए कांड के उदभेदन हेतु सघन तलाशी एवं छापामारी तत्क्षण शुरू की गयी। वादी द्वारा बताया गया कि दो लड़का मीठापुर बस स्टैंड से अप-डाउन का 400/रुपये में ई-रिक्सा को रिर्जव किया। पाटलिपुत्र स्टेशन क्षेत्र में ई-रिक्सा लगा कर उक्त दोनो लड़को से आड़ा का पैसा मांगा तो बोला कि कैश नहीं है। उसी समय एक लड़का स्टेशन पर चला गया और दूसरा मुझे डेयरी के दुकान पर ले गया और अपने PAYTM से 600/रुपये दुकान वाले को डालकर कैश लेकर भाझ दे दिया। जब मै ई-रिक्सा के पास पहुचा तो ई-रिक्सा गायब पाया।
रेल पुलिस द्वारा ई-रिक्सा चोरी करने वाले गिरोह के पहचान हेतु वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर लगे सी०सी०टी०वी० का अवलोकन किया जिसमें FRT (Face Recognition Technique) के आधार पर पाया गया कि जो लड़का ई-रिक्सा रिर्जव किया था, वही लड़का ई-रिक्सा गायब किया है। तदोपरान्त रेल पुलिस द्वारा डेयरी दुकान वाले पर जो पेटीएम मो० नम्बर से पैसा ट्रासंफर किया गया था। उस का तकनीकी विश्लेषण करते हुए छापेमारी कर 01. सोनु कुमार पे० फुनु नोनिया सा०-चर्य थाना-नौबतपुर जिला पटना को राजीवनगर से गिरफ्तार किया गया। इसके निशानदेही पर 02. मुन्ना कुमार पे० महेन्द्र सहनी सा०-बसंत थाना-लालगंज जिला वैशाली को राजीवनगर से ही गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ के कम में बताया कि हम प्रहलाद कुमार पिता देवनाथ सिंह सा०-जैतीपुर थाना-लालगंज जिला वैशाली को बेच दिया। दोनो के निशानदेही पर प्रहलाद को पकड़ा गया। प्रहलाद के द्वारा बताया गया कि दिनांक 24.05.23 को हम 21000/रुपये में केशव कुमार को बेच दिया है। केशव कुमार के गिरफ्तारी एवं ई-रिक्सा के बरादगी हेतु छापामारी कि जा रही है। प्रहलाद के कहने पर PAYTM से 15,00 रूपया सोनु को ट्रासंफर किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तो का अपराधिक इतिहास के संबंध में स्थानीय थाना से भी समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त कि जा रही है एवं इनके गिरोह में शामिल अन्य और अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम, पताः-
- सोनु कुमार पे० फुलु नोनिया सा० चर्रा थाना-नौबतपुर जिला पटना, वर्तमान, राजीवनगर । 102. मुन्ना कुमार ने० महेन्द्र सहनी सा० बसंत थाना-लालगंज जिला- वैशाली वर्तमान राजीवनगर । 03. प्रहलाद कुमार पे० देवनाथ सिंह सा०-जैतीपुर थाना-लालगंज जिला – वैशाली।
विशेष छापामारी टीम:-
- श्री कमलेश कुमार सिह रेल पुलिस निरीक्षक दानापुर। 02. पु०अ०नि० विनोद राम रेल थानाध्यक्ष पाटलिपुत्र ।
- पिछले कुछ दिनो से मोबाईल चोरी की घटनाओं को लेकर रेल जिला पटना अन्तर्गत अभियान चलाया जा रहा है। इसी कम में दिनांक 01.06.23 को रेल थाना बक्सर अन्तर्गत विशेष छापामारी के तहत अभियुक्त गुडडु नट उम्र 21 वर्ष पे0 सरदेव नट सा०-बेलवनिया वार्ड नं0-14 थाना-बिहिया जिला-भोजपुर को 03 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम, पता
- अभियुक्त गुडडु नट उम्र 21 वर्ष पे० – सरदेव नट सा०- बेलवनिया वार्ड नं0-14 थाना बिडिया जिला भोजपुर बरामद समान
- मोबाईल-




