रिपोर्ट : आदित्यानंद आर्य
बिहार के सीतामढ़ी जिले में लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशो ने एक अधिवक्ता को गोली मार दिया है। जख्मी अधिवक्ता का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। वही इस दौरान अधिवक्ता के साथ आ रहे उनके भाई की बाइक और मोबाइल को लूट लिया गया है। घायल अधिवक्ता की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बघारी निवासी लक्ष्मीकांत झा के रूप में की गई है। बताया जा जाता है की अधिकता अपने भाई केशव झा के साथ देर रात दो बाइक से रुन्नीसैदपुर से डुमरा आवास पर लौट रहे थे। इसी बीच बाजितपुर और लगमा के बीच बाइक सवार छह अपराधियो ने गोली मारकर बाइक और मोबाइल लूट लिया। अधिवक्ता के कंधे और सीने में दो गोली लगी है। इधर पुलिस ने कारवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
बाइट : लक्ष्मीकांत झा, जख्मी अधिवक्ता
बाइट : सुबोध कुमार, एसडीपीओ सदर, सीतामढ़ी




