पार्षदों के हंगामे के बीच मेयर सीता साहू ने समर्थकों समेत किया बैठक का बहिष्कार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना नगर निगम कार्यालय में बुधवार को वार्ड पार्षदों की बैठक थी इस बैठक की अध्यक्षता में मेयर सीता साहू कर रही थी। वार्ड पार्षद अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर यहां पर आए। उन्होंने समस्या के क्रियान्वयन की बात कही।लेकिन इतने में कुछ वार्ड पार्षद हंगामा करने लगे। इसी बीच मेयर और उनके समर्थक वार्ड पार्षद उठ खड़े हुए और बैठक का बहिष्कार कर दिया। वार्ड नंबर 28 के पार्षद विनय कुमार बबलू ने कहा कि मेयर द्वारा ही बैठक बुलाया गया था और उन्होंने ही बैठक का बहिष्कार कर दिया। यह गलत है। जब बहिष्कार ही करना था तो बैठक नहीं बुलाना चाहिए था। अगर कोई वार्ड पार्षद अपनी समस्या को बताते हैं तो इसे इगो पर नहीं लेना चाहिए।

Join us on:

Leave a Comment