बेलगाम हाईवा ने साईकिल सवार दो छात्र को कुचला, दोनों की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़ के समीप अनियंत्रित हाइवा ने साइकिल सवार दो छात्र को रौंद दिया जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पटना गया मुख्य सड़क मार्ग SH-4 को घंटो जाम कर दिया। मृतक छात्र की पहचान कोकरसा गांव के अंकित कुमार और रौशन कुमार बताया जाता है। मरने वाले दोनों छात्र एक ही गांव के है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों साइकिल पर सवार होकर हुलासगंज हाई स्कूल जा रहे थे तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित हाइवा ने दोनों को रौंद डाला जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वही घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन पर पथराव कर हाइवा चालक को खदेड़ कर पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। वही नाराज ग्रामीणों ने पटना गया मुख्य सड़क मार्ग एसएच-4 को घंटो जाम कर जमकर बबाल काटा। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर एसडीओ एसडीपीओ दलबल के साथ पहुंच गए और हाइवा को जप्त कर लिया और लोगो को समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया है। वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Byte – दशरथ प्रसाद,मृतक के पिता
अशोक मांझी,एएसआई, हुलासगंज थाना

Join us on:

Leave a Comment