स्मार्ट मीटर से नाराज लोगों का उग्र प्रदर्शन, जाम, तोड़फोड़, आगजनी!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

स्मार्ट मीटर से नाराज उपभोक्ता आज सैकड़ो की संख्या में विद्युत विभाग कार्यालय पहुँचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क जाम कर आगजनी की।

मुज़फ़्फ़रपुर

मुज़फ़्फ़रपुर के तिलक मैदान रोड में उस वक्त उपभोक्ताओं का गुस्सा फट पड़ा जब विद्युत विभाग ने स्मार्ट मीटर वालो की बिजली काट डाली। विभाग का फरमान था कि बकाया जमा करो तब बिजली मिलेगी। नाराज उपभोक्ता आज सैकड़ो की संख्या में विद्युत विभाग कार्यालय पहुँचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। गुस्साए उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क जाम कर आगजनी की। उपभोक्ताओं का गुस्सा देख विद्युत विभाग के सारे कर्मचारी कार्यालय से भाग निकले। घंटो लोगो ने सड़क और कार्यालय में बवाल काटा। स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग के स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी है और जान बूझकर अधिकारी परेशान करते है।
बाइट: स्थानीय उपभोक्ता

Join us on:

Leave a Comment