प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सर्जन कांग्रेस पार्टी के लिए जनप्रिय नेता को भवन में अभिनंदन समारोह का आयोजन कर भव्य स्वागत किया गया। जिला के कांग्रेस जनों द्वारा किया गया इस अभिनंदन समारोह के आयोजन समिति के संयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश डेलीगेट रामविलास सिंह एवं मंच संचालन कांग्रेस नेता सुबोध कुमार ने किया। बेगूसराय जिले से बड़ी संख्या में आए हुए कांग्रेस जनों ने अभय कुमार सिंह सर्जन को जिला अध्यक्ष निर्वाचित करने पर अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे कांग्रेसी नेत्री सोनिया गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार कांग्रेस के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास एवं बिहार कांग्रेस के दमदार मजबूत अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यसभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया ।उपस्थित कांग्रेसियों के जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि बेगूसराय जिला में कांग्रेस पार्टी पुनः मजबूती के साथ राजनीतिक मैदान में उतरेगी और संगठन को धारदार बनाएगी इसी कड़ी में कांग्रेस जनों ने जिले के विभिन्न प्रखंड से आकर के कांग्रेस भवन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अभिनंदन और स्वागत बुके,माला और चादर देकर किया। इस कार्यक्रम में अभिनंदन पत्र जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव कांग्रेस नेता रणजीत कुमार मुखिया ने पढ़कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सर्जन को समर्पित किया बेगूसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी जनों ने कार्यक्रम में शिरकत कर स्वागत और अभिनंदन किया। गाँधी आश्रम से काफिला के साथ चलकर, भीमराव अमबेदकर एवम डॉ श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचकर सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष कक्ष में जाकर पदभार ग्रहण किया।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यकर्त्ताओं में जोश भरा गया। इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस के युवा अध्यक्ष कांग्रेस के जनप्रिय नेता शिवप्रकाश गरीबदास बिहार प्रदेश कांग्रेस के सम्मानित नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ,शशि शेखर राय,नारायण सिंह,नगर कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस,लखन पासवान मो.मतीन युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदेश डेलीगेट संजय कुमार सिंह,शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार डॉ रजनीश कुमार, राहुल कुमार,मिथिलेश झा, रत्नेश कुमार टुल्लू, श्रीकांत राय,पूर्व उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, शिव शंकर पोद्दार,बद्री सिंह, बलिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार, श्याम किशोर राय, ललन कुमार, कमलेश कंचन,विक्रम कुमार, पवन कुमार, स्वप्निल सोनू,डॉ सुरेंद्र कुमार,मदन मोहन सिंह, मीडिया सेल के मोहित कुमार,अशोक सिंह, राजीव कुमार,महेश सिंह,सुखदेव साह,बाल्मीकि सिंह,अंजनी सिंह, ब्रजकिशोर सिंह,युबा नेता आलोक आनन्द,रतन कुमार,सेवा दल के जेपी गुप्ता,आमोद कुमार,रामकुमार राय, सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष,सभी सेल के अध्यक्ष गण भिन्न-भिन्न कोने से सैकड़ों की संख्या में आये कार्यकर्त्ता ने सारजन सिंह के प्रति आस्था करते हुए लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन का संकल्प लिया।




