अमित कुमार की रिपोर्ट :-
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर से नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर भाजपा पर प्रहार किया उन्होंने कहा कि अधिकार राष्ट्रपति को होना चाहिए था लेकिन इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों करवाया गया उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही बात है तो भाजपा को अंग्रेजों का बनाया हुआ हर भवन तोड़ कर नया निर्माण करवाना चाहिए
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे के दौरान ताली बजाने वाले कोई और नहीं बल्कि आर एस एस के लोग थे और आर एस एस के सहारे बीजेपी अपना चुनाव लड़ती रही है लेकिन इस बार जनता समझ चुकी है ललन सिंह ने पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सुशील मोदी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि वह वाटरिंग करने में माहिर है वह करें अगर उनको कोई जगह मिल जाता है तो बहुत अच्छी बात है उन्होंने सुशील कुमार मोदी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मित्र बताया और कहा कि वह भले ही भाजपा में है लेकिन नीतीश कुमार से उनकी मित्रता रहे
बाइट ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू




