रिपोर्ट- बिकास कुमार!
सहरसा।
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के मधेपुरा दौरे के क्रम में शुक्रवार को सहरसा जिले के मनौरी चौक स्थित होटल शारदा में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवेन्द्र कुमार जीशू ने किया।
इस दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा, सहरसा जिला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व और जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रौशन राजा, चंदन बागची, चूड़ामणि झा ‘बौआ’, बैजनाथ कुमार विमल, मजहरउद्दीन खान ‘बबलू’, सुबोध झा, मोहम्मद कमाल, संजीत पासवान, बालकृष्ण कुशवाहा, रणजीत कुशवाहा, शैलेश झा एवं नरेश यादव सहित राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




