भगवानपुर प्रखंड के पहड़ियां पंचायत में उषा देवी तो जैतपुर कला पंचायत में मुखिया बने राजेंद्र प्रसाद

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बीते दिनों कैमूर जिले के विभिन्न जगहों पर हुए पंचायत उपचुनाव के मतदान का मतगणना संबंधित प्रखंड में किया गया। जिसमें भगवानपुर प्रखंड में जैतपुर पंचायत व पहड़िया पंचायत में मुखिया पद के लिए मतदान हुआ था। मतदान के बाद शनिवार को मतगणना कराया गया। कराये गये मतगणना में उषा देवी 1676 मत पाकर अपनी प्रतिद्वंदी शांति देवी 1494 को 182 मतों से हराकर पहड़ियां पंचायत की मुखिया विजयी घोषित की गयी। वहीं अगले काउंटिंग में भगवानपुर प्रखंड के जैतपुर कला पंचायत के सेवानिवृत्त राजेंद्र प्रसाद 2705 वोट पाने के बाद बलिराम दुसाद 1768 को 937 मतों से हराकर पंचायत का बागडोर संभालने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली। इसके अलावे अन्य जगहों पर हुए उप पंचायत चुनाव के मतगणना हुआ।

Join us on:

Leave a Comment