कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
शनिवार को जिला पदाधिकारी कैमूर श्री सावन कुमार के द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित होने वाले समर कैंप के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई और निम्नवत दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव, बिहार सरकार ,शिक्षा विभाग के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 अंतर्गत जिले के मध्य विद्यालयों में कक्षा 6 एवं 7 में अध्ययनरत वैसे छात्र-छात्रा जो अपने बुनियादी पढ़ने एवं सरल गणित करने की दक्षता में अपेक्षाकृत रूप से कमजोर हैं , के लिए प्रथम संस्था के सहयोग से समर कैंप का आयोजन दिनांक 01 जून से से 30 जून तक किया जाना है। समर कैंप का आयोजन गांव व टोला स्तर पर किया जाएगा। इस कैंप में चिह्नित छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन 1.30 से 2 घंटे का विशेष शिक्षा प्रदान की जाएगी।
वहीं छात्र-छात्राओं का चयन प्रथम संस्थाओं द्वारा निर्धारित टूल के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा किया गया है। जिला स्तर पर सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं उनके द्वारा नामित शिक्षक और सभी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को प्रथम संस्था के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सभी वॉलिंटियर यथा केवाईपी संस्था ,नेहरू युवा केंद्र ,जीविका, डाइट ,उत्थान केंद्र, तालिमी मरकज, टोला सेवक, शिक्षा सेवकों तथा दसवीं पास एवं 12वीं पास छात्र, जो लगभग 900 वालंटियर के रूप में है, को प्रशिक्षण 29 मई एवं 30 मई को प्रथम संस्था के सहयोग से दिया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत वर्ग 6 एवं 7 के कुल 4642 बच्चों को प्रशिक्षण हेतु चिन्हित किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को विभागीय निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए समर कैंप को सफलतापूर्वक संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा एवं योजना, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




