रिपोर्ट – अमित कुमार
.पटना के गौरीचक थाना इलाके में मुंगेर पुलिस और पटना पुलिस के संयुक्त छापेमारी के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है /पुलिस ने गौरीचक थाना क्षेत्र के पियरिया गांव से दीपक सिंह के मकान में वर्षों से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मिनी गन बनाते मुंगेर के दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वहां से भारी मात्रा में बंदूक बनाने के औजार और रॉ मैटेरियल बरामद किया /




