ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली
विपक्ष की जितनी भी पार्टियां है सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है… सबसे बड़ा उदाहरण बिहार है। RJD, JDU की पार्टी 2024 में समाप्त हो जाएगा…. 2025 में NDA की सरकार विधानसभा में बनेगा।
खबर हाजीपुर से है जहां महुआ में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नए संसद भवन उद्धघाटन पर कहा कि आगामी 28 मई को नए संसद भवन का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्धघाटन करेंगे वही उन्होंने कहा कि देश मे जितने भी विरोधी दल के लोग है हाय तौबा मचाए हुए है। वह नही चाहते है कि देश का विकास हो,उन्होंने कहा कि विपक्ष की जितनी भी पार्टियां है सभी भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा उदाहरण बिहार है। उन्होंने मीडिया के सवाल का जबाब देते हुए कहा कि 2025 तक RJD, JDU पार्टी रहेगा नही,2024 में पार्टी खत्म हो जाएगा। 2025 में NDA की सरकार विधानसभा में बनेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार सरकार अलूल जलूल बयान दे रहा है,मंदिर,मस्जिद नही बनेगा,नए संसद भवन का PM नरेंद्र मोदी उद्धघाटन नही करेंगे,PM उद्धघाटन क्यों नही करेंगे। उन्होंने कहा कि जब बिहार विधानसभा भवन का उद्धघाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किये थे तो महामहिम के ऑर्डर से क्यों नही कराया गया।उस समय बिहार के गवर्नर दलित समाज के थे। उन्होंने कहा कि छतीसगढ़ विधानसभा भवन का सोनिया गांधी ने उद्धघाटन किया था। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाईट — पशुपति कुमार पारस,केंद्रीय मंत्री।




