शराबबंदी और अपराध नियंत्रण पर प्राथमिकता से किया जा रहा है काम – ADG जे एस गंगवार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य में अपराध नियंत्रण और शराब बंदी कानून को लागू करने के लिए सरकार प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर रही है उन्होंने बताया कि विगत दिनों अपराध नियंत्रण को लेकर पूरे राज्य में पुलिस प्रशासन के द्वारा अभियान चलाकर कई मामलों का उद्भेदन किया गया और कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और अन्य मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है वहीं दूसरी ओर उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारने के लिए पिछले 4 महीने में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है उन्होंने बताया कि पिछले 4 महीने में केवल मध निषेध विभाग ने अपने विशेष छापेमारी के तहत 200 से अधिक वाहनों को जप्त किया है जबकि लाखों लीटर शराब बरामद की गई है उन्होंने कहा कि मद्य निषेध विभाग के द्वारा प्रत्येक माह लगभग 100 विशेष छापामारी की गई है मकसद यह है कि बिहार में शराबबंदी कानून को हर हाल में धरातल पहुंचाया जाए और इससे जुड़े हुए जितने भी शराब माफिया हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए उन्होंने बताया कि बिहार के आसपास के राज्यों के साथ-साथ कई अलग राज्यों से भी शराब के खेत बिहार में पकड़े गए इसके अलावा भी पुलिस की अन्य कार्रवाइयों और उपलब्धियों को एडीजी मुख्यालय ने गिनाया
बाइट जितेंद्र सिंह गंगवार एडीजी मुख्यालय बिहार

Join us on:

Leave a Comment