अंकित त्रिपाठी की रिपोर्ट
बैंक में पैसे निकालने जा रहे तो हो जाएं सावधान। फतुहा में झपट्टा मार बाइक सवार उचक्कों ने 1.5 लाख उड़ाए
(फतुहा): इस वक्त की एक खबर राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से मिल रही है, जहाँ बाइक सवार उचक्कों ने झपट्टा मार बैंक से लौट रहे बाप-बेटे को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार फतुहा के बुददेवचक निवासी बलराम सिंह अपने बेटे मनोज के साथ एसबीआई ब्रांच से कुल 1.5 लाख रुपये की निकासी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक से पीछा कर रहे दो उचक्कों ने दरियापुर कबीर मठ के पास झपट्टा मारकर उनके हाथ से रूपये भरा बैग लेकर फरार हो गए। दोनों ने काफी देर तक उनका पीछा करना चाहा लेकिन बाइक तेजी से लहराते हुए दोनों खुशरूपुर की ओर भाग निकले। इस मामले में फतुहा थाना में उचक्कों के विरूद्ध कांड दर्ज कराया गया है और पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस के लिए यह एक चुनौती भी है क्योंकि दिनदहाड़े इस तरह की घटना कई तरह की सवाल खड़े करती है।




