अवैध अल्ट्रासाउंड सील, 12 लाख 30 हजार ₹ नकद बरामद, संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गॉव के मोहल्ले में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र का पिछले कई महीनों से संचालन हो रहा था। जिस मामले में जहानाबाद जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी। उस सूचना के आधार पर आज अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई जिस छापेमारी में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्र से 12 लाख 30 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं। हालांकि जैसे ही छापेमारी की सूचना संचालक को पता चला वह मौके से फरार हो गया इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के टेनी बीघा मोहल्ले में यह अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड चलाया जा रहा था जिसमें बच्चों का लिंग अवैध रूप से बताने का सिलसिला जारी था। और उसी अनुसार इसमें गलत कार्यो को अंजाम दिया जा रहा था अभी तत्काल रूप से अल्ट्रासाउंड को सील कर स्थानिए नगर थाना में केस दर्ज किया जाएगा और जो भी लोगो की इसमें संलिप्तता होगी उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment