देश की प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति को भाजपा कर रही अपमानित- मंत्री मदन सहनी!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट!

केंद्र सरकार द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर लगातार सियासत तेज है। देश के 19 विपक्षी दलों द्वारा इस कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। जदयू कोटे से मंत्री मदन सहनी ने पत्रकारों से कहा कि देश की प्रथम महिला को राष्ट्रपति बनने पर जो भाजपा आदिवासी और महिला का जाप कर रही थी आज उन्हें अपमानित किया जा रहा है। संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति के द्वारा कराया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी संसद भवन के नए परिसर को लेकर ऐसा बर्ताव कर रही है जैसे कि उनके पार्टी से निजी पैसे से बनाया गया है। लेकिन यह जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे से निर्माण हुआ है।
चलती जनता अपना निर्णय सुनाएगी और आगामी लोकसभा चुनाव के बाद इसने संसद भवन में उनके प्रतिनिधि नहीं दिखेंगे।

बाईट – मदन सहनी ( समाज कल्याण मंत्री )

Join us on:

Leave a Comment