दहेज़ के लिये नवविवाहिता की जहर देकर हत्या!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

वैशाली। बुलेट बाइक और सोने की चैन नहीं देने पर दहेज़ दानव ससुराल वालों ने नव विवाहिता को जहर देकर मौत की घाट उतार दिया है और घर छोड़कर सभी फरार हो गए हैं। घटना भगवानपुर थानां क्षेत्र के हासिमलाही गाँव की है। जहां बुधवार की रात में दहेज़ के लिए ससुराल वालों ने मारपीट किया उसके बाद जहर देकर नव विवाहिता की हत्या कर दी है। हत्या के जानकारी आसपास के लोगों ने उसके मायके वालों को दिया है। जिसके बाद मायके वालों ने विवाहिता के ससुराल पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है एवं मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

मृतिका हाजीपुर डाकबंगला रोड़ निवासी हरेंद्र राय की पुत्री खुशबू कुमारी बताई गई है। जिसकी शादी भगवानपुर थाना क्षेत्र के निवासी स्वर्गीय संजय राय के 26 वर्षिय पुत्र दीपक राय से पिछले 11 महीने पहले हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले बुलेट बाइक कर दो भर सोने की चैन का डिमांड कर रहा था। लेकिन विवाहिता के पिता बुलेट बाइक और सोने की चैन देने में असमर्थता जताई विवाहिता के साथ ससुराल वालों ने मारपीट करना शुरू कर दिया था। विवाहिता को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाने लगा था। जिसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दिया करती थी। विवाहिता की मौत हो जाने के बाद मायके वालों में कोहराम मच गया है।

इधर घटना की जानकारी मिलते हैं नगर थाने के पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल हाजीपुर में पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। विवाहिता के पिता के फर्द बयान को पुलिस ने दर्ज कर ली है। हालांकि आरोपी ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ससुराल वालों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। फिलहाल सदर अस्पताल हाजीपुर में पोस्टमार्टम की कवायद शुरू कर दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment