परिसदन में बाल श्रम उन्मूलन मुक्ति एवं पूर्णावास विषय पर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

परिसदन में बाल श्रम उन्मूलन मुक्ति एवं पूर्णावास विषय पर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने श्रम अधीक्षक ,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।बिहार बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने निर्देश देते हुए कहा कि बाल मजदूरी बच्चों को उनके बचपन उनके स्वास्थ्य और शिक्षा से वंचित करता है यह बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन है प्रत्येक बच्चे को शोषण मुक्त एक गरिमीय जीवन का अधिकार है खतरनाक नियोजन एवं बाल श्रम में लगे बाल श्रमिकों का सर्वेक्षण किया जाए। इसको लेकर 20 मई से 30 मई तक ईट भट्ठा पर छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 साल तक के बच्चे को अनिवार्य एवं मुक्ति शिक्षा देने का संविधानिक अधिकार है, गैर खतरनाक नियोजन में लगे बच्चों से 1 दिन में 6 घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जाए। हमारी कोशिश है कि बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया जाए ताकि उनको उनके जीने का हक मिल सके।

Join us on:

Leave a Comment