UPSC में बिहार का फिर लहराया परचम, नालंदा के उत्कर्ष गौरव ने पास कर बढ़ाया जिले का नाम!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया। रिजल्ट में बिहार के बेटों और बेटियों ने परचम लहराया है। नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के भागनबीघा के रहने वाले उत्कर्ष गौरव ने भी यूपीएससी की परीक्षा में 709 वां स्थान प्राप्त कर जिले और प्रखंड का नाम रोशन किया है। उत्कर्ष गौरव के इस सफलता से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। एक छोटे से गांव में पढ़ाई कर उत्कर्ष गौरव ने यह सफलता हासिल की है। इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। छात्र उत्कर्ष गौरव ने लॉक डाउन के दौरान गांव में ही रह कर अपनी परीक्षा की पूरी तैयारी ऑनलाइन की। उत्कर्ष गौरव के माता पिता मध्यम परिवार से आते हैं। गांव मै ही खेती करके अपने बेटे को यूपीएससी तक के मुकाम पर पहुंचाने में इनका अहम योगदान है। आज बेटे की सफलता पर उत्कर्ष गौरव के माता-पिता अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

बाइट। उत्कर्ष गौरव सफल छात्र

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment