कसम खाने से बेहतर है मंत्री श्रवण कुमार समय पर खाना खाएं – आरसीपी सिंह का जबाब!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को फ्यूज बल्ब और लोकसभा चुनाव जीतने पर राजनीति से सन्यास लिए जाने की बात कहे जाने पर आज भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व मंत्री आरसीपी सिंह ने मंत्री श्रवण कुमार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा । उन्होनें कहा कि अभी चुनाव में लगभग 1 साल बचे हुए हैं । मंत्री श्रवण कुमार को अपने क्षेत्र की फिक्र करनी चाहिए । कौन जीतेगा कौन हारेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा । मैं तो चाहूंगा कि वे आजीवन राजनीति में सक्रिय रहें । मगर इस तरह की कसमें ना खाएं हो सके तो समय पर खाना अवश्य खाएं। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि आज तक साल 2005 से अब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव लड़े हैं । वे हार के डर से पिछले दरवाजे से एंट्री करते हैं। किसी बड़े राजनीतिक पार्टी में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है । सभी के कंधों पर एक जिम्मेदारी होती है और हर कार्यकर्ताओं को उतना ही हक है जितना पार्टी के उच्च शीर्ष पर बैठे हुए लोगों की होती है।

बाइट।आरसीपी सिंह बीजेपी नेता

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें