पंकज कुमार जहानाबाद ।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में में आज शिक्षा विभाग कार्या से संबंधित मासिक समीक्षात्मक बैठक कर कई आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रखंडवार विद्यालयों की निरीक्षण एवं अनुश्रवण पर समीक्षा किया गया, जिसमें जहानाबाद सदर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक कुल 21 विद्यालय का निरीक्षण किया गया है, उसी प्रकार मखदुमपुर में 22 विद्यालयों का, घोषी में 23 विद्यालयों का, रतनी फरीदपुर में 22 विद्यालयों का, हुलासगंज में 20 विद्यालयों का, मोदनगंज मे ं24 विद्यालयों का तथा काको में 22 विद्यालयों का निरीक्षण के साथ-साथ अनुश्रवण किया गया है। बैठक में निदेश दिया गया कि सभी प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अपने प्रखंडों के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समन्वय स्थापित कर दाखिलखारिज कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि सभी प्रखंड साधनसेवी, पी.एम. पोषण योजना के तहत् मध्याह्न भोजन बनने वाले स्थानों की साफ-सफाई पर ध्यान रखते हुए बच्चों को खिलाया जाए।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सरता उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन शीघ्र कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजन प्रमाणीकरण हेतु 30 मई से कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए निदेश दिया गया कि प्रमाणीकरण का कार्य छुटे हुए दिव्यांगजन छात्रों को शत्प्रतिशत प्रमाणीकरण का कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में छात्राओं के लिए सेनेट्री बेंडिग मशीन तथा Incinerator मशीन को चयनित विद्यालयों में उपलब्ध कराने हेतु आई.सी.डी.एस. से समन्वय स्थापित कर लगाने का निदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में 01 जून से 30 जून तक समर कैम्प का आयोजन किया जाना है, जिसमें कक्षा 06 एवं 07 के छात्रों को शामिल किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने निदेश दिया कि बच्चों समर कैम्प में रचनात्मक कार्यो से ज्ञान दिया जाए। बैठक में निदेश दिया गया कि जिन सिविल कार्यो में योजना पूर्ण कर ली गई है तथा कार्यो के लिए अग्रिम निकासी कर ली गई है, उस राशि को अविलम्ब संबंधित र्शीष में जमा करने की कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।




