पटना में जाली नोट कारोबार का खुलासा,प्रिंटर व जाली नोट समेत दो गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

पटना से खबर आ रही है जहां राजधानी के सबसे पॉश इलाका से जाली नोटों का जखीरा बरामद हुआ है. वही पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही प्रिंटर भी जब्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह घटना बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड के राजा राम अपार्टमेंट की है. जहां इलाके में जाली नोटों का धंधा फल फूल रहा था. पटना के बोरिंग रोड इलाके के SK पूरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राजा राम अपार्टमेंट में दबिश दी. जहां से लगभग 1.5 लाख नकली नोटों का बंडल पुलिस ने पकड़ा है. जिसमें 500, 200 और अन्य नोट का बंडल शामिल है.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें