अतिक्रमण मुक्त करने के लिये चेतावनी सह जागरूकता अभियान!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद

जहानाबाद के काको नगर पंचायत के काको बाजार स्थित एनएच-110 पर अंचलाधिकारी नीलू यादव के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी एवं काको थानाध्यक्ष दलबल के साथ सड़क पर उतरे और सूर्य मंदिर से मंडलकारा तक घूम घूम कर दुकानदारों का सामान अंदर रखवाया। वहीं, उन्हें चेतावनी दी कि दोबारा सड़क पर सामान रखने या दुकान लगाने पर उसे जब्त किया जाएगा। साथ ही सड़क पर कई जगह भवन निर्माण सामग्री डंप देख सीओ नीली यादव ने इसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। अंचलाधिकारी ने फुटपाथ दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने के प्रति जागरूक किया। अंचलाधिकारी ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण से रास्ते अवरुद्ध हो जाते है जिससे आमजन को आने जाने में परेशानी होती है और जाम की स्थिति बन जाती है। आमजन को कोई परेशानी न हो, इसलिए इन्हें आज जागरूक करते हुए अतिक्रमण हटाने के साथ ही उन्हें चेतावनी दी कि यदि सड़क पर अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किया जाएगा। साथ ही उनका सामान जब्त किया जाएगा।

Byte – नीलू यादव,अंचलाधिकारी, काको प्रखंड

Join us on:

Leave a Comment