भोजपुर में भैसूर ने भावज की गला दबाकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/भोजपुर जिले के सेमरा गांव में शनिवार की देर रात भैसुर ने भावह की गला दबाकर हत्या कर घटना का अंजाम दिया था,हत्यकांड का मूल्य वजह जमीनी विवाद का बताया जा रहा है,यह घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है, यह उक्त बातें पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं, उन्होंने कहाँ की बड़हरा थाना प्रभारी जयंत प्रकाश दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके बड़े भाई मुद्रिका राय एवं उसके पुत्र मुन्ना राय को गिरफ्तार कर लिया है,
जानकारी के अनुसार मृतक महिला बड़हरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी विजेन्द्र राय के 36 वर्षीया पत्नी बुच्ची देवी है, मृतक महिला के पति बिजेन्द्र राय ने बताया कि वर्ष 2010 से ही जमीन को लेकर बड़े भाई के परिवार से विवाद चला आ रहा है, उस समय उनलोगो ने धारदार हथियार से उन्हें जख्मी कर दिया गया था, जिसकी प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी

Join us on:

Leave a Comment