डीएम के नेतृत्व में बालू माफियाओं पर कारवाई, दो पोकलेन जब्त, माफिया फरार!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

आरा/ बालू खनन माफियाओं को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है, आज सुबह के समय जिला प्रशासन की टीम ने अहले सुबह सेमराव बालू घाट पर छापामारी कर दो पोकलेन को बरामद किया है

जिलाधिकारी के नेतृत्व में हुई छापामारी

सोमवार की सुबह करीब 5 बजे भोजपुर के जिलाधिकारी राजकुमार के अगुआई में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति लाल सहदेव के साथ सेमराव बालू घाट पर छापामारी किया, जहाँ से अवैध रूप से बालू खनन में लगे दो पोकलेन को पकड़ा है,जिला प्रशासन टीम को देखकर बालू खनन माफिया घटनास्थल से फरार हो गये,

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें