पंकज कुमार जहानाबाद
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना ,के निर्देशानुसार राज्य संपोषित कन्या उच्च विद्यालय जहानाबाद में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत संचालित योजना बच्चों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध एवं उनके संरक्षण के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के पूर्व पैनल अधिवक्ता ने विषयाऺकित विषय से अवगत कराया । बच्चों के साथ माता-पिता अभिभावक को मैत्रीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए उन्होंने प्राधिकार के संकल्प को सभी बच्चों को विस्तार से बताने को भी कहा और प्रतिस्पर्धा का वातावरण तैयार करें उक्त बातें
विधि विशेषज्ञ पैनल अधिवक्ता रीता कुमारी तथा पारा विधिक स्वयंसेवक प्रतिमा कुमारी बच्चों को बताया । आगे बताया कि हम बच्चों का भी दायित्व है कि माता-पिता अभिभावक के अनुमति बिना कोई भी कार्य नहीं करें। गलत कार्यों से जीवन नष्ट हो जाती है। और गलत कार्यों से हमको बचना चाहिए। गलत आचरण व्यवहार कार्यों से जीवन के संकल्पित सपना अधूरा रह जाती है।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी ने भी बच्चों को कहा कि प्राधिकार के माध्यम से जिन बातों को आप को बतलाया गया है यह जीवन का दिनचर्या के रूप में प्रयोग करें और अपने माता पिता पिता अभिभावक स्थानीय जनों को भी बताए, तभी आप सफल और प्रतिभाशाली बन सकती हैं।




