राजद MLA के ठिकानों पर सीबीआई रेड से राजनितिक गालियारों में खलबली!

SHARE:

आरा/आशुतोष पाण्डेय

भोजपुर जिले में आज सुबह-सुबह राजद विधायक किरण देवी और पूर्व राजद विधायक अरुण यादव के आवास पर हुए सी बी आई के छापेमारी के बाद राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई है ।जहां एक तरफ से सी बी आई की कई टीमों ने किरण देवी और उनके पति अरुण यादव के ठिकानों पर छापेमारी की है, वही अब अरुण यादव ने खुलकर सामने आते हुए सी बी आई के कार्रवाई को गलत बताया है और उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा के लोगों ने 2024 के चुनाव के पहले महागठबंधन के नेताओं को परेशान करने के लिए इस तरह का काम कर रही है ।मगर इससे महागठबंधन के नेता डरने वाले नहीं हैं ।लगभग 10 घंटे चली छापामारी के दौरान सीबीआई की टीम ने अलग-अलग लोगों से पूछताछ किया और बयान दर्ज करने के बाद अपनी टीम के साथ वापस लौट गए ।सी बी आई की छापेमारी को लेकर आज सुबह से ही भोजपुर जिले में गहमागहमी की स्थिति देखी गई। 
बाईट/-अरुण यादव(पुर राजद विधायक अगिआंव विधानसभा)

Join us on:

Leave a Comment