रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा में मिट्टी धसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकी, 15 वर्षीय बच्ची बुरी तरह जख़्मी हो गई,
मामला मोकामा थाना के वार्ड नंबर 20 का है!
बताया जाता है की बच्चे गृह कार्य के लिये मिट्टी लाने गये थे जहाँ पहले से अवैध तरीके से मिट्टी कटाई की गई थी, मिट्टी लेने के दौरान मिट्टी धस गई जिसमें बच्चा दब गया और एक बच्ची भी दब गई,सूचना पर स्थानीय लोग दौड़ कर उसे बचाने गये और अस्पताल ले गये पर तबतक बच्चे की मौत हो गई!
वहीं बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया गया है!
मृतक की पहचान किशन कुमार पिता – सोहन राम उर्फ चुलाही राम
जबकी जख़्मी की पहचान कोमल कुमारी पिता लक्ष्मण साव उम्र लगभग 15 वर्ष! वार्ड नंबर 20 के रूप में हुई है!
घटना करीब शाम 4 बजे के आसपास की है । लोगों का आरोप है कि गलत ढंग से मिट्टी कटाई के कारण यह घटना घटी है और इसलिए लोगों में अक्रोश देखा जा रहा है!
Byte :- कन्हैया सिंह, ग्रामीण, समाज सेवी




