ये हैं वास्तविक संत ब्रह्मलीन देवरहा बाबा, तेज प्रताप का ट्वीट!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मेरे पिता अक्सर उनसे मिलने जाते थे, जिनके आशीर्वाद में मेरा जन्म हुआ
बिना नाम लिए किया बाबा बागेश्वर पर कटाक्ष

पटना : पटना के नौबतपुर स्थित तरेत में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है। इसको लेकर राज्य के सियासी गलियारों में घमासान भी मचा हुआ है। राजद सुप्रीमो और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव बाबा के कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस आयोजन के जरिए धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया था कि बाबा बागेश्वर को किसी भी हाल में ये हैं वास्तविक बाबा... ब्रह्मलीन ब्रह्मर्षि योगिराज देवरहा बाबा एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकलने देंगे। एयरपोर्ट पर ही धीरेंद्र शास्त्री को घेर लेंगे। इस बीच अब सोमवार को तेज प्रताप ने धीरेंद्र शास्त्री या अन्य किसी का नाम लिए बिना एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने देवरहा बाबा की तस्वीर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की। इस पर उन्होंने लिखा-ये हैं वास्तविक बाबा... ब्रह्मलीन ब्रह्मर्षि योगिराज देवरहा बाबा, सिद्ध योगी संत..। इसके साथ ही तेज प्रताप ने ये भी बताया कि देवरहा बाबा के आशीर्वाद से उनका जन्म हुआ है। उनके पिता लालू यादव)अक्सर बाबा के दर्शन करने जाया करते थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें