बागेश्वर बाबा ने होटल में आधी रात को VIP लोगों की निकाली पर्ची

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

दिव्य दरबार लगाकर करीब 200 खास लोगों की समस्या सुन हल भी बताया
भभूति देकर बोले-प्याज, लहसुन व मांसाहार न खाएं
लालू परिवार को भी भेजा गया न्योता

पटना : चर्चित कथावाचक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार बिहार के पटना में आयोजित हो रहा है। दरबार में हिस्सा लेने के लिए लाखों भक्त पहुंचे हैं। रविवार को आधी रात को VVIP लोगों के लिए उनका दिव्य दरबार सजा। इसमें आम लोगों की एंट्री नहीं थी। सिर्फ खास लोग ही दिव्य दरबार में शामिल हुए। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोफे पर बैठे हैं और उनके पास ही री ट्रे से वे पर्ची निकालते दिख रहे हैं। इस बीच, आयोजकों ने लालू यादव के परिवार को दरबार में आने का न्योता भेजा है। बाबा बागेश्वर ने पटना के होटल पनाश के आठवें तल्ले पर रात को दो बजे से साढ़े 3 बजे तक दरबार लगाया गया, जिसमें कुछ चुनिंदा मंत्री, नेता और कुछ बिजनेसमैन शामिल हुए थे। इसमें शहर के कई बड़े अधिकारी और जज समेत करीब 200 VVIP पहुंचे थे। दिव्य दरबार में पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने लोगों की पर्ची भी निकाली और भभूति भी बांटी। साथ ही जो समस्या थी, उनका भी समाधान बताया। इस दिव्य दरबार का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री एक-एक करके लोगों से मुलाकात करते दिख रहे हैं। वीडियो में वह भभूति देकर यह कहते हुए दिख रहे हैं कि जब आप इसे लगाएं तो लहसुन-प्याज ओर मांसाहार का सेवन न करें। इससे भगवान नाराज होते हैं। इसी के साथ सभी मिलने वालों को बागेश्वर धाम आने के लिए भी कहा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें