पंकज कुमार जहानाबाद।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह के जहानाबाद में निजी दौरे के दौरान नगर आगमन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि शेखर के नेतृत्व में कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कार्यकताओं को मार्गदर्शन में कहा कि आप युवा मोर्चा के पदाधिकारी मेहनत से संगठन को मजबूत करिए और पार्टी को जनता के बीच विश्वासनीय बनाइये। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष सह युवामोर्चा जिला प्रभारी शैलेश कुमार मंत्री विजय सत्कार नगर अध्यक्ष कुणाल गुप्त, मंत्री गौरव कुमार, संतोष चंद्रवंशी, संजीव प्रताप आदि उपस्थित रहे।




