हत्याकांड की जाँच को पहुँची डॉग स्क्वायड की टीम, पुलिस के हाथ अबतक खाली!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

बीते 8 एवं 11 तारीख को अलग-अलग जगहों पर हुए गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस के हाथ अब तक खाली है जिसको लेकर के जहानाबाद पुलिस यथासंभव प्रयास कर रही है कि किसी भी स्थिति में अपराधीयों को पकड़कर हत्या के कांड का उद्भेदन किया जाए लेकिन आज 15 तारीख तक इस मामले में जहानाबाद पुलिस को कोई भी अहम सुराग नहीं लग पाई है जिसके मद्देनजर जहानाबाद पुलिस अपराधियों को खोजने के लिए डॉग स्क्वायड टीम का सहारा ले रही है पटना से चलकर डॉग स्क्वॉड की टीम जहानाबाद पहुंची और जहां पर दोनों हत्याकांड हुई है उस जगह के आसपास इलाकों में अपराधियों को पहचानने का प्रयास किया है पुलिस के मुताबिक बहुत जल्द ही दोनों हत्या के आरोपी को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा ।

Join us on:

Leave a Comment