नित्यानंद राय ने मेघालय के डावकी में नवनिर्मित भूमि बंदरगाह का उद्घाटन किया!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने मेघालय के डावकी शहर में नवनिर्मित भूमि बंदरगाह का उद्घाटन किया। इससे भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
सूत्रों के अनुसार राज्य की राजधानी से करीब 84 किलोमीटर दूर लैंड पोर्ट भारत और बांग्लादेश के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार और परिवहन केंद्र के रूप में काम करेगा, जिससे सीमा पार लोगों, सामानों और वाहनों की आवाजाही आसान होगी ।
दावकी में 23 एकड़ के बंदरगाह को केंद्र ने 2016 में मंजूरी दी थी।

Join us on:

Leave a Comment