हत्या एवं लूटकांड का एसपी कांतेश मिश्र ने किया खुलासा!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार!

मोतिहारी पुलिस ने दो अलग अलग कांडों का सफल उद्भेदन किया। मोतिहारी एसपी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले दिनों चिरैया थानाअंतर्गत एक लहना व्यवसायी की हत्या हुई थी शव की पहचान चंद्रभूषण प्रसाद के रूप में की गई थी।एसडीपीओ सिकरहना के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि व्यवसायी चंद्रभूषण प्रसाद अपना बकाया पैसा लेने के लिए अभिषेक झा के यहां गया हुआ था जो कि तकनीकी अनुसंधान से ज्ञात हुआ कि अभिषेक झा द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।वही दूसरा मामला घोड़ासहन थाना अंतर्गत का है जहाँ एक एल एन टी फाइनेंस कर्मी से कलेक्शन का एक लाख चौतीस हज़ार आठ सौ पचास रुपए लूट की सूचना मिला था लेकिन कंपनी के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि यह मनगढ़ंत प्रतीत होता है।सख्ती से पूछताछ होने पर पता चला कि यह व्यक्ति खुद ही पैसा को गबन किया था और इसके निशानदेही पर 62 हज़ार रुपए बरामद किया गया है और 71 हज़ार रुपये इसने बैंक को ऑनलाइन वापस कर दिया है।इस मामले में फाइनेंस कर्मी को गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।
बाइट :—- कान्तेश मिश्रा, एसपी मोतिहारी।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें