रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का किया गया पुख्ता इंतजाम
मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड क्षेत्र स्थित मिथिला के प्रसिद्ध देवघर कहे जाने वाले कपिलेश्वर धाम में सावन की दूसरी सोमवारी को कांवरिया भक्तों के जलाभिषेक को लेकर काफी भीड़ देखने को मिला। जयनगर के कमला नदी से पवित्र जल भर कर हजारो शिव भक्त बाबा कपिलेश्वर धाम महादेव को जलाभिषेक किया।
बताते चलें कि शनिवार,रविवार से ही कांवरिया महिला, पुरुष, युवाक, युवती भक्तों ने जयनगर कमला नदी से जल भर कर पूरे 34 किलोमीटर दूरी तय कर भीषण गर्मी एवं कंकर युक्त सरक पर चल कर बाबा कपिलेश्वर धाम में हजारों कि संख्या में कांवरियाओ ने बोल बम बोल बम हर हर महादेव का नारा लगाते हुए बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से जयनगर से कपिलेश्वर धाम तक सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया था। वही पुरे रास्ते मे पुलिस वाहन गस्ती करते नजर आई।रास्ते में जगह जगह मुफ्त शिविर लगाया गया जिसमें कांवरियों के लिए निशुल्क भोजन,दवा,गरम पानी ठंडा पानी,जूस,शरबत,केला की उत्तम व्यवस्था की गई थी। वही मंदिर परिसर में सदर एसडीएम चंदन कुमार झा
देर रात से खुद कैंप कर रहे थे।कांवड़िया भक्तो को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाइयां न हो इसके लिए जिला प्रशासन के साथ रहिका प्रसाशन खुद जायजा ले रहे थे। शिव भक्तो की भीड़ को देखते हुए देर रात 02 बजे से ही मंदिर का पट भक्तो के लिए खोल दिया गया। साथ ही पुलिस प्रशासन जगह जगह कांवरियाओं की सुविधा के लिए पूरे मंदिर परिसर में मुस्तैद नजर आए। वही आपातकालिन स्वास्थ शिविर का भी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के तरफ से किया गया। साथ ही मंदिर परिसर के पवित्र सरोवर शिवसागर मे एनडीआरएफ टीम कि मौजूदगी देखा गया। वही दरभंगा जयनगर एन एच 527 बी मुख्य मार्ग में बैरिकेटिग का भी व्यवस्था किया गया ताकि कांवरिया को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े, वही मंदिर परिसर में कतार बद्ध प्रवेश करने की व्यवस्था की गई ताकि किसी प्रकार का कोई भगदड़ ना हो, जिस से कोई अप्रिय घटना की संभावना हो, या आने वाले शिव भक्तों को शिव लिंग पर जलाभिषेक करने कठिनाइयों का सामना करना ना पडे। इस दौरान रहिका प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार,रहिका सीओ,बीपीआरओ, थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी एव दंडाधिकारी जगह जगह जायजा लेते रहे। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस बल सादे लिवास मे नजर बनाए हुए है। पुलिस घूम घूम कर पल पल के गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है। पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरा का भी इंतजाम किया गया है। मेला कमिटी के लोगों ने बताया गया है कि कतार वध्य सभी कांवरियों को मंदिर में प्रवेश करने की पुख्ता व्यवस्था की गई है। पुरे मंदिर परिसर मे कमिटी के लोग लगे हुए है, जिस से यहाँ आने वाले किसी भी भक्त को किसी भी तरह की कठिनाई ना हो।



