रिपोर्ट – अमित कुमार
बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने जातीय जनगणना मामले पर हाईकोर्ट के द्वारा लगाए गए रुक मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि सरकार सभी पहलुओं पर जांच और विचार कर रही है लेकिन इसको लेकर उन्होंने भाजपा पर करारा प्रहार बोला और कहा कि हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश आने के बाद जिस प्रकार से भाजपा के नेताओं के द्वारा प्रतिक्रिया दी जा रही है उसे साफ पता चलता है कि उनकी मंशा क्या है उन्होंने कहा की सभी का मत है कि बिहार में जाति जनगणना हो जिसे बिहार में लोगों की आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त किया जा सके लेकिन इस बीच जो कोर्ट के आदेश आए हैं उस पर स्टडी हो रही है लेकिन भाजपा के लोग जिस प्रकार से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं वह सही नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा वालेस पहले से भी साजिश रची रहे हैं और इस बार भी वह साजिश रच रहे हैं लेकिन वह अपने साजिश में नाकाम होंगे दूसरी तरफ उन्होंने कहा की विपक्षी को लेकर जिस प्रकार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे बढ़ रहे हैं वह आगे भी चलता रहेगा और कर्नाटक के चुनाव के बाद उम्मीद है कि इस मामले में कोई बड़ा फैसला होगा इस तरह जातीय जनगणना को लेकर पटना हाई कोर्ट के आदेश के बाद पक्ष विपक्ष में बयानबाजी का दौर अभी भी जारी है
बाइट अशोक चौधरी निर्माण मंत्री बिहार




