सांसद सुशील कुमार ने 3 लुटेरों को खडेड़कर दबोचा, बदमाशों ने सांसद पर पिस्टल तान दिया!

SHARE:

रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह पर अपराधियों ने पिस्टल तान दिया, मामला लुट की घटना से जुड़ा है जिसमें एक महिला से चेन लुटकर भाग रहे 3 सड़क लुटेरों को उन्होंने हथियार के साथ लगभग 10 किलोमीटर तक खदेरकर धर दबोचा है । सांसद ने बताया कि सासाराम से एनएच दो के रास्ते होकर लौटने के दौरान जैसे ही बारूण थाना क्षेत्र के सोन पुल पर पहुंचा तो देखा कि एक बाइक पर सवार 3 अपराधी एक महिला से लुट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे हैं । महिला ने रोते हुये सांसद को आपबीती सुनाई जिसपर सांसद ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुये उन लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया । लगभग 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद लेन बदलने के दौरान अपराधियों की बाइक पलट गयी बावजुद अपराधी खेतों में दौडकर भागने लगे । सांसद तथा उनके साथ रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन अपराधियों का पीछा नहीं छोड़ा और लगभग 3 किलोमीटर तक खदेरने के बाद तीनों अपराधियों को सासंद ने धर दबोचा । इस बीच अपराधियों ने कई बार सांसद पर पिस्टल भी ताना बावजुद सांसद डरे नहीं और अपना फर्ज समझते हुये अपराधियों के पीछे लगे रहे तबतक कि तोनों अपराधी उनकी पकड़ नहीं आ गये । बाद में जब अपराधियों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से एक आॅटोमैटिक पिस्टल , 1 देसी कटटा तथा 7 कारतुस के अलावे एक मोबाइल भी बरामद हुआ । बाद में सांसद की कोशिश पर घटनास्थल के पास से ही उस महिला का लुटा गया चेन भी बरामद कर लिया गया । सांसद ने तीनों अपराधियों को उनके पास से बरामद हथियार और कारतुस के साथ बारूण थाने की पुलिस के हवाले कर दिया जिससे औरंगाबाद पुलिस फिलहाल पुछताछ कर रही है । इस बीच सांसद ने बिहार की गिरती कानुन व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुये कहा कि नीतीश सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है ।
बाइट– सुशील कुमार सिंह , बीजेपी सांसद , औरंगाबाद

Join us on:

Leave a Comment