विपक्षी एकता के पीछे मेरी कोई निजी लालसा नहीं – नितीश कुमार!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने कहा की विपक्षी एकता के पीछे मेरी कोई निजी लालसा नहीं है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को पटना में एक राजकीय कार्यक्रम में पहुंचे थे. यहां उनसे मीडिया ने विपक्षी एकता और उनके पीएम उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सवाल किया. इन सवालों के जवाब में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपलोग तो अच्छे से जानते हैं कि किसी पद का हमें कभी लोभ नहीं रहा है. लेकिन आजकल जो लोग इतिहास बदलने का काम कर रहे हैं उन्हें सबक सिखाने के लिए मैं विपक्ष को एकजूट कर रहा हूं.

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि नवीन पटनायक से हमारे अच्छे रिश्ते हैं. उनसे जल्द ही मुलाकात भी होनी है. उनसे भी विपक्षी एकता को लेकर बात करेंगे. लेकिन पांच तारीख को मिलने जाएंगे इसपर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

वहीं जेडीयू सांसद के बजरंग दल पर बैन लगाने वाले बयान पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो इसपर रणनीति बनाएंगे. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि जब विपक्षी दलों के सभी लोग एक साथ बैठेंगे तो इसपर चर्चा करेंगे. वह अभी इसपर कुछ नहीं कहना चाहते हैं. गोवा में अपराध के लिए यूपी-बिहार के मजदूर जिम्मेदार हैं. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत के इस बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि आजकल जो देश में हो रहा है. कौन क्या बोल रहा है देश के लोग सब देख रहे हैं.

Join us on:

Leave a Comment