मोतिहारी के जिहुली मुखिया ने महादलित परिवार की लड़की का किया कन्यादान, उपहार भी दिया!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

  • मुखिया ने उपहार स्वरूप वर बधु को दिए कपड़ा, बर्तन, गहना आदि कई उपयोगी सम्मान
  • पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी महिंद्र राम की पुत्री सुनीता कुमारी एवं शिवहर जिला के रामबच्चान राम के पुत्र पप्पू राम वर वधु का नाम
  • मुखिया ने पंचायत के सभी 17 वार्ड से एक एक गरीब व असहाय परिवार के लड़की का कन्यादान करने का लिया है लक्ष्य
  • मुखिया द्वारा गरीब एवं असहाय परिवार को मदद करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है अभियान

तस्वीर- अपनी पत्नी के साथ महादलित परिवार के लड़की का कन्यादान करते मुखिया

पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी पताही प्रखंड के जिहुली पंचायत के मुखिया विकास कुमार उर्फ निक्कू सिंह ने अपनी धर्मपत्नी ब्यूटी कुमारी के साथ संयुक्त रूप से एक महादलित परिवार की लड़की का विधिवत कन्यादान किया। वर वधु को मुखिया एवं इनके धर्मपत्नी ने उपहार स्वरूप कपड़ा बर्तन, सोना आदि कई उपयोगी समान भी दिए। लड़की पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी महादलित परिवार महेंद्र राम की पुत्री सुनीता कुमारी है। जबकि लड़का शिवहर जिला के श्यामपुर भाटा थाना अंतर्गत छपरा गांव निवासी रामबचन राम के पुत्र पप्पू राम है। दोनों वर बधु का बुधवार की रात मुखिया द्वारा कन्यादान करने के बाद हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुआ। इस तरह के नेक कार्य के लिए मुखिया की चहुओर सराहना हो रही है। इधर लड़की के परिवार एवं उनके समाज में खुशी का माहौल है। लड़की के पिता महेंद्र राम ने बताया कि मुखिया श्री सिंह बिना किसी भेदभाव के पंचायत में इस तरह के अनेकों कार्य करते रहते हैं। इनका सभी समाज के लोग प्रशंसा करते हैं। मुखिया विकास कुमार उर्फ नीकु सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष पंचायत के सभी 17 वार्ड में बारी बारी से एक एक गरीब असहाय एवं आवला परिवार के लड़की को चिन्हित कर कन्यादान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कन्यादान का उद्देश्य गरीब एवं असमर्थ परिवार को मदद करने का है। उन्होंने बताया कि पंचायत में गरीब परिवार के कल्याण एवं मदद के उद्देश्य से कई योजनाएं बनाई जा रही है। जिसके तहत गरीब परिवार को मदद किया जाएगा। उक्त सभी कार्य मुखिया अपने निजी कोष से करते हैं
बाइट :—- मुखिया विकास कुमार उर्फ नीकु सिंह

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें