बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ छात्र संगठन का प्रदर्शन!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में छात्र संगठन एआईडीएसओ के द्वारा दिल्ली में चल रहे खिलाड़ियों की प्रदर्शनकारियों ना सिर्फ समर्थन किया गया बल्कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण की गिरफ्तारी को लेकर डीएम ऑफिस के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। दर्जनों की संख्या में संगठन से जुड़े छात्र डीएम ऑफिस पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । छात्र संगठन के लोगों ने कहा कि देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आज न्याय के लिए दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन केंद्र की सरकार कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बचाने का काम कर रही है। यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बावजूद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अभी तक पुलिस ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं किया है क्योंकि उसे केंद्र की सरकार बचाने का काम कर रही है। केन्द्र सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम केंद्र सरकार नहीं उठा रही है इसका नतीजा है कि आरोप लगने के बावजूद अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। एआईडीएसओ छात्र संगठन खिलाड़ियों के समर्थन में बेगूसराय में विरोध प्रदर्शन कर रही है और सरकार से कुश्ती संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग की है।
बाईट- छात्र नेता

Join us on:

Leave a Comment